उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज अंतरराष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के मु...
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज अंतरराष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और उत्तर प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री भी उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नौवां राष्ट्रीय पोषण माह स्वस्थ और सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि यह अभियान हर मां के स्वास्थ्य, हर बच्चे के पोषण और हर परिवार की खुशहाली से जुड़ा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से गरीबों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमारा आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ की भावना को जनभागीदारी के अभियान में बदलने की जरूरत है। लाभार्थियों के अनुभवों पर आधारित वीडियो भी दिखाया गया और केंद्रीय मंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे।
.jpg)
No comments