Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर इमरान गिरफ्तार

  नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मॉडल मुस्कान की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के म...

यह भी पढ़ें :-

 


नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मॉडल मुस्कान की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी और जिम ट्रेनर इमरान को एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया है. 


राजौरी गार्डन इलाके में हुई इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियां उसके दोनों पैरों में लगीं.


पुलिस जांच में सामने आया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान और इमरान के बीच पिछले डेढ़ साल से पहचान थी. पिछले दो महीनों से दोनों के रिश्तों में अनबन चल रही थी. 


इमरान इस बात से बेहद नाराज था कि मुस्कान किसी अन्य युवक से बातचीत करती थी. बुधवार शाम को जब मुस्कान घर पर अकेली थी, तब इमरान वहां पहुंचा. दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आक्रोशित होकर इमरान ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मुस्कान की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस की मुस्तैद टीमों ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा.

No comments