नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी के आलोचकों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "नाराज फूफा" करार दिया,...
नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी के आलोचकों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "नाराज फूफा" करार दिया, जो देश की हर प्रगति पर सवाल उठाते हैं. श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में दो तरह के लोग हैं-एक जो समाज की शक्ति को राष्ट्र की ताकत बनाते हैं और दूसरे जो हर बात में कमियां निकालते हैं.
उन्होंने बुलेट ट्रेन, नए संसद भवन, वॉर मेमोरियल और यूआईडी-यूपीआई जैसे तकनीकी सुधारों पर उठने वाले सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने हमेशा अपने काम से इन आलोचकों को जवाब दिया है.
आर्थिक आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ, जापानी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द्वारा भारत की रेटिंग में सुधार, ऊर्जा उत्पादन में 9 प्रतिशत की वृद्धि और वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत का उछाल भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दर्शाता है.
उन्होंने 2013 के दौर से तुलना करते हुए कहा कि उस समय देश 'फ्रेजाइल फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, महंगाई चरम पर थी और नीतिगत अपाहिजता का माहौल था. वहीं आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है.
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के दौर की तुष्टिकरण और संरक्षण की राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि जनधन योजना के तहत करीब 60 करोड़ नए बैंक खाते खोलकर गरीबों को बैंकिंग तंत्र से जोड़ा गया है.
विचारधारा से जुड़े आलोचकों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने उन्हें "दिमागी नक्सल" कहा और स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए अपने भाषण का संदर्भ देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे लोगों को "होम्योपैथी की खुराक" दी थी. उन्होंने कहा कि जिस तरह होम्योपैथी दवा शुरू में बीमारी के लक्षणों को उभारती है, वैसे ही यह दवा असर दिखा रही है और लोग इनका सच देख रहे हैं.
युवाओं और छात्रों से जुड़ते हुए पीएम मोदी ने 'जेन-जी' (Gen-Z) की भाषा में बात की और एसआरसीसी के पूर्व छात्रों को 'OG' (ओरिजिनल) कहकर उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत आज आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त होकर शांति और बुनियादी ढांचे के 100 प्रतिशत शत-प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण जैसे ऐतिहासिक बदलावों के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.
.jpg)
No comments