Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

महादेव सट्टा ऐप के सौरभ चंद्राकर का रिश्तेदार प्रखर चंद्राकर हत्या के प्रयास में गिरफ्तार

  दुर्ग । संवाददाता: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के रिश्तेदार प्रखर चंद्राकर को पुलिस ने धर दबोचा है. भिलाई क...

यह भी पढ़ें :-


 


दुर्ग । संवाददाता: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के रिश्तेदार प्रखर चंद्राकर को पुलिस ने धर दबोचा है. भिलाई के डीपीएस चौक के पास प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के बाद से प्रखर बीते करीब ढाई महीने से फरार चल रहा था. मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के दम पर भिलाई नगर थाना पुलिस ने प्रखर के साथ उसके फरार साथी सुधांशु उर्फ बॉम्सी को भी गिरफ्तार कर लिया है. 


इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों, अमन मूर्ति और हरीश यादव, को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है. इसके साथ ही इस हमले में शामिल सभी चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, बेसबॉल का डंडा और बाइक बरामद की गई है.


यह पूरी घटना 2 जुलाई की रात की है, जब योगेश सूर्यवंशी सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में ईंधन भरवाकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने उनका पीछा किया और डीपीएस चौक के पास चलती बाइक के पहिए में डंडा फंसाकर उन्हें गिरा दिया. 


योगेश के गिरते ही हमलावरों ने उन पर चाकू, धारदार हथियारों और बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनके पैर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं. 


खून से लथपथ योगेश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लंबे इलाज के बाद उनकी जान बचाई जा सकी. पीड़ित की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या के प्रयास का आपराधिक मामला दर्ज किया था.


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार प्रखर चंद्राकर एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ दुर्ग और रायपुर के विभिन्न थानों में पहले से 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. इससे पहले रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक क्लब में मारपीट के चर्चित मामले में भी उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने उसका जुलूस निकाला था. 


इसके अलावा भिलाई के सुपेला में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवाओं पर हमले के आरोप में भी उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है. 


पिछली गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस को प्रखर के पास से महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी, क्रिकेट मैच और कसीनो गेमिंग से जुड़े करीब 60 लाख रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के सुराग मिले थे. उसके मोबाइल जांच में किराए के बैंक खातों और सट्टेबाजी नेटवर्क के ऑडियो क्लिप भी सामने आए थे, जिसके आधार पर वित्तीय पहलुओं की जांच की जा रही है.

No comments