बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। ल...
बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। लंबे समय से अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर यह जोड़ी आखिरी बार साल 2007 में फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' में एक साथ दिखाई दी थी। अब चर्चा है कि करीब 19 साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' (KING) में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'बकवास... इसे स्कूल भेजो', लद्दाख में Gen Z के नाम पर हंगामा करने वाली लड़की पर भड़कीं Rupali Ganguly, दी नसीहत
हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक फिल्म निर्माताओं या कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा, क्योंकि रानी और अभिषेक ने 'बंटी और बबली', 'कभी अलविदा ना कहना', 'युवा' और 'बस इतना सा ख्वाब है' जैसी कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: घर में माही विज का दबदबा, मैरी कॉम के खर्राटों ने खींचा सबका ध्यान
फिल्म 'किंग' में सितारों का जमावड़ा
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं। इससे पहले साल 2023 में उनकी तीन बड़ी फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' रिलीज हुई थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब 'किंग' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।
फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद संभाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक महत्वपूर्ण निगेटिव भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं, रानी मुखर्जी के भी फिल्म का हिस्सा बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्म की स्टार कास्ट काफी लंबी है, जिसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं। फिलहाल, फिल्म से जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
.jpg)
No comments