Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

  क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज़ को 14 रन से हरा दिया। 224 रन के लक्ष...

यह भी पढ़ें :-

 


क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज़ को 14 रन से हरा दिया। 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। शिमरॉन हेटमायर ने 43 और कामिल पूरन ने 42 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।


इससे पहले, वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में दो सौ 23 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शानदार 69 रन बनाए। वेस्टइंडीज़ की ओर से रोस्टन चेज़, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।


कल की जीत के साथ भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे हो गया है। श्रृंखला का चौथा मैच 14 अक्‍टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

No comments