भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बज...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। श्रृंखला का दूसरा मैच 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को होगा। तीनों टी-20 मुकाबलों में महिला दर्शकों को स्टेडियम में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। टी-20 श्रृंखला के बाद दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जाएंगे। ये मुकाबले 23, 25 और 28 अक्टूबर को वडोदरा के कोटांबी स्थित बीसीए स्टेडियम में होंगे।
.jpg)

No comments