Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़: स्कूलों व कॉलेजों में इस बार 6 दिन की होगी दिवाली की छुट्टी

  रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दिवाली अवकाश की अवधि में बढ़ोतरी करते हुए नया...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दिवाली अवकाश की अवधि में बढ़ोतरी करते हुए नया संशोधित आदेश जारी किया है. नए फैसले के तहत अब प्रदेश भर के विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली के पर्व पर लगातार छह दिनों की छुट्टियां मिलेंगी. 

राज्य सरकार द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी इस संशोधित निर्देश के अनुसार, सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है. इतना ही नहीं, यह नया शेड्यूल प्रदेश के समस्त डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों पर भी समान रूप से लागू होगा.

दरअसल, इससे पहले विभाग द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली के लिए केवल 6 से 10 नवंबर तक यानी कुल पांच दिनों का अवकाश तय किया गया था. 

लेकिन अब शासन ने इस कार्यसूची में आंशिक बदलाव करते हुए छुट्टियों को एक दिन और बढ़ा दिया है, जिससे अवकाश की अंतिम तिथि 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर हो गई है. 

त्यौहार के ऐन मौके पर एक अतिरिक्त दिन की राहत मिलने से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को त्यौहार की तैयारियों के साथ-साथ यात्रा आदि की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा. राज्य के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को अब इसी संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप अपने अवकाश संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं.

No comments