Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: देश और दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों का महासंगम

  रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देश-विदेश में तिरंगा लहराने वाले ओलंपिक सितारों और युवा खेल प्रतिभाओं का महासंगम होने ...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देश-विदेश में तिरंगा लहराने वाले ओलंपिक सितारों और युवा खेल प्रतिभाओं का महासंगम होने जा रहा है. सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' के लिए सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ी और मुख्य कोच चुन लिए गए हैं. प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के घरेलू हॉकी इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करना और स्थानीय खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देना है.

ओलंपियनों संग मैदान साझा करेंगे स्थानीय युवा

इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके और ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके कई दिग्गजों को टीमों का मार्की खिलाड़ी बनाया गया है. अनुभवी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में राज्य के उभरते हुए खिलाड़ियों को न केवल अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा, बल्कि वे उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा के दबाव को संभालने और तकनीकी बारीकियों को सीखने में भी सक्षम होंगे. पूरे टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन हॉकी इंडिया के अधिकारियों की सीधी देखरेख में संपन्न होगा.

प्रतियोगिता में छह कॉर्पोरेट व संस्थागत फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी:

न्यायधानी नाइट्स: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के स्वामित्व वाली इस टीम के मुख्य कोच मोहम्मद रियाज और मार्की प्लेयर सुरेंद्र कुमार हैं. टीम में राहुल ठाकुर, मोहम्मद अनीस रज़ा, लवी मानिकपुरी, अमित टोप्पो और अश्विन कुजूर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

मैनपाट टाइटंस: छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की इस फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच अजय कुमार और मार्की प्लेयर प्रदीप मोर हैं. टीम में अल्फाज़ खान, शौर्य वर्मा, अजय टांडी और रेहान खान जैसे युवा सितारे मौजूद हैं.

चक्रधर चैंपियंस: जिंदल स्टील लिमिटेड समर्थित इस टीम का मार्गदर्शन मुख्य कोच अजितेश राय करेंगे, जबकि अनुभवी एस.वी. सुनील इसके मार्की खिलाड़ी हैं. टीम में असीम हंश, वैभव सिंह चंदेल, विष्णु यादव और प्रसिद्ध खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि शामिल हैं.

राजधानी रॉयल्स: श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड की इस टीम के मुख्य कोच राजविंदर सिंह जूनियर और मार्की प्लेयर ललित कुमार उपाध्याय हैं. टीम में हिमांशु मलिक, विनोद यादव, जुनैद अहमद और संदीप यादव को जगह मिली है.

संस्कारधानी स्ट्राइकर्स: शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड की इस फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच रजनीश मिश्रा और मार्की प्लेयर शमशेर सिंह हैं. टीम में आदित्य कुमार नेताम, रोशन राजपूत और झकमक लकड़ा शामिल हैं.

बैलाडीला बुल्स: एनएमडीसी लिमिटेड के मालिकाना हक वाली इस टीम के मुख्य कोच देवेश चौहान और मार्की प्लेयर चिंगलेंसना सिंह कांगुजम हैं. टीम में डालेश्वर यादव, संतोष मौर्य और रोबित एक्का अपनी छाप छोड़ने उतरेंगे.

दर्शकों के लिए मुफ़्त प्रवेश

खेल प्रेमियों के लिए राहत की बात यह है कि स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है. दैनिक मुकाबलों का सिलसिला शाम 5:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों मैचों के बीच दर्शकों के उत्साह को बनाए रखने के लिए रोजाना शानदार सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा. जो खेल प्रेमी मैदान तक नहीं पहुंच पाएंगे, वे 'जियोहॉटस्टार' पर इन रोमांचक मैचों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे. यह लीग छत्तीसगढ़ में हॉकी के एक नए युग की शुरुआत साबित होगी.

No comments