Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जांजगीर-चांपा: सरकारी स्कूल में मासूमों के हाथों में किताबों की जगह थमाई गई झाड़ू और सीमेंट, जांच के आदेश

  जांजगीर । संवाददाता:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्थित कोटमी सोनार के बाजार पारा शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला का एक वीडियो सोशल मी...

यह भी पढ़ें :-

 



जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्थित कोटमी सोनार के बाजार पारा शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ने वाले छोटे बच्चों से स्कूल की साफ-सफाई और दीवारों की मरम्मत का काम कराया जा रहा है. गांव के ही एक युवक द्वारा बनाए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

वायरल फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्कूल की कक्षाओं के अंदर मासूम बच्चे पढ़ाई करने के बजाय झाड़ू लगा रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ बच्चे स्कूल की दीवारों में पड़ी दरारों पर सीमेंट लगाकर उन्हें भरने की कोशिश करते हुए भी नजर आ रहे हैं. 

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद बच्चों के अभिभावकों में भारी नाराजगी है और उन्होंने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पेरेंट्स का कहना है कि जो बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए आते हैं, उनसे पढ़ाई के बजाय दीवारों की मरम्मत जैसे काम क्यों लिए जा रहे हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनोहर प्रताप सिंह ने इस पर संज्ञान लिया है. डीईओ ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुरूप दोषियों पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

No comments