Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरबा: फसल की सुरक्षा के लिए बिछाया गया करंट बना जानलेवा, खेत जा रहे ग्रामीण ने गंवाई जान

  कोरबा । संवाददाता:  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों और मवेशियों से फसलों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों द्वारा ...

यह भी पढ़ें :-

 


कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों और मवेशियों से फसलों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों द्वारा खेतों के चारों ओर झटका तार लगाए जा रहे हैं. हालांकि, जानकारी के अभाव में कई लोग सीधे बिजली लाइन से अवैध हुकिंग कर इन फेंसिंग तारों में करंट प्रवाहित कर देते हैं. इसी तरह की लापरवाही के कारण जिले के ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के साथ-साथ इंसानों की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं.

ताजा घटनाक्रम पसान थाना क्षेत्र के लोकड़हा गांव का है, जहां सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक 38 वर्षीय ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव के ही निवासी कृष्ण कुमार एक्का के रूप में हुई है. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार सुबह के समय अपने खेत की ओर जा रहा था. इसी बीच रास्ते में पड़ने वाले रामायण सिंह मरकाम के खेत की मेड़ के पास से गुजरते हुए वह वहां लगी फेंसिंग के बिजली झटका तार के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई.

हादसे की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए. इसके बाद सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मृतक के पिता धनीराम एक्का ने पसान पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पसान थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यम साहू ने जानकारी दी कि फिलहाल मामले में कथन दर्ज नहीं हो पाया है और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

No comments