Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

  महासमुंद । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से फरार हुए चार कैदियों की पहचान धरमवीर, लीलाधर, राजेंद्र और पंचराम के रूप में हुई ह...

यह भी पढ़ें :-

 


महासमुंद । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से फरार हुए चार कैदियों की पहचान धरमवीर, लीलाधर, राजेंद्र और पंचराम के रूप में हुई है. पुलिस और जेल प्रशासन को चकमा देकर भागने वाले इन कैदियों में से धरमवीर, लीलाधर और राजेंद्र एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामलों में जेल में बंद थे, जबकि चौथा कैदी पंचराम चोरी के एक मामले में आरोपी था.

सोमवार सुबह जेल की ऊंची चारदीवारी फांदकर इन चारों कैदियों ने भागने में सफलता पाई. कैदियों के जेल से बाहर निकलने की जानकारी सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना देकर अलर्ट किया गया.

एडिशनल पुलिस अधीक्षक ने चार कैदियों के फरार होने की इस घटना की पुष्टि की है. सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर कैदियों की तलाश के लिए सघन अभियान चला रही हैं.

दूसरी ओर, इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस और प्रशासन यह पता लगाने में जुटे हैं कि कैदी जेल की कड़ी सुरक्षा को कैसे भेद पाए. जांच के दौरान इस घटना में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी की जा सकती है.

No comments