Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14

नहीं रहे बॉलिवुड के ' दिग्गज अभिनेता ' दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में निधन Featured

मुंबई। बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर है, हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया है। बुधवार को दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि लंबे वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार ने आज सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में दुनिया को अलविदा कहा, उनके निधन की पुष्टि उनका इलाज कर रहे डॉ. पार्कर ने की। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था और उनका जन्म अविभाजित भारत के पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। उन्होंने साल 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद दिलीप कुमार बॉलिवुड के पहले सुपरस्टार बने और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं।

दिलीप कुमार को बॉलिवुड का 'ट्रेजिडी किंग' का नाम दिया गया था। उन्होंने अपने करियर में शहीद, मेला, अंदाज, जोगन, बाबुल, दाग, आन, देवदास, आजाद, नया दौर, मधुमती, पैगाम, कोहिनूर, मुगल-ए-आजम, गंगा जमुना, राम और श्याम, आदमी, गोपी, क्रांति, शक्ति, विधाता, कर्मा और सौदागर जैसी एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी थीं।

 

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन

बता दें कि रविवार को दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि दिलीप कुमार को बाइलेटरल प्लूरल इफ्यूजन हुआ है, जिसके चलते उनके फेफड़ों के पास द्रव भर गया है और इसी वजह से उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

dilip kumar 1200

दिलीप कुमार आज अपनी जिंदगी की जंग हार गए

लेकिन डॉक्टरों ने कहा था कि चिंता की बात नहीं है, उन पर इलाज असर कर रहा है और अगर ऐसा रहा तो वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो आज अपनी जिंदगी की जंग हार गए, मालूम हो कि एक महीने में दो बार दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सायरा बानो ने किया था Tweet

जबकि दो दिन पहले ही दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया था। जिसमें उन्होंने लोगों को प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा था, उन्होंने लिखा कि मेरे पति, मेरे कोहिनूर, हमारे दिलीप कुमार साहब की सेहत स्थिर है और डॉक्टरों ने मुझे आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।

dilip story 647 041317125609

 

दुआ कबूल नहीं हुई

सोमवार को मेगास्टार धर्मेंद्र ने भी फैंस से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की थी। धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए उनकी सलामती की दुआ मांगी थी और कहा था कि अब दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार है, जिसके बाद धर्मेंद्र ने फैंस को इसके लिए धन्यवाद दिया था लेकिन इस बार उनकी दुआ कबूल नहीं हुई और दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया।


 


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

R.O.NO.13129/180 " A
R.O.NO.13207/17 " B

Latest Tweets


Notice: Undefined index: source in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 49
From

Notice: Undefined index: text in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 52

Notice: Undefined offset: 0 in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 70
Follow on Twitter

MP info RSS Feed