Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 14

गरियाबंद जिले के युवक ने बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग किया फिर पुरे गाँव में सिर और टंगिया पकड़ कर घूमता रहा ,जाने क्या है मामला Featured

 छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से  दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है सोमवार शाम युवक ने टंगिया मारकर पड़ोसी बुजुर्ग की हत्या कर दी। सनकी युवक ने बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर सिर और टंगिया लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। इस दौरान लोग देखते रहे और उसका वीडियो बनाते रहे। वीडियाे वायरल होने के बाद आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है हत्या के पीछे खेत में सूअर घुसने का विवाद रहा है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सल प्रभावित इलाके घोटपानी निवासी माधव गोंड (35) सूअर पालन करता है। उसके पालतू सूअर अक्सर पड़ोस में रहने वाले करण सिंह कुंजाम (65) की बाड़ी और घर में घुस जाते थे। इसको चलते बाड़ी में लगी सब्जी-भाजी को नुकसान पहुंचाता था। सूअर की छुआछूत के कारण घर की बार-बार साफ-सफाई और लिपाई करनी पड़ती थी। इसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

बताया जा रहा है कि सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे तंग आकर माधव गोंड शाम करीब 4 बजे करण सिंह कुंजाम के घर पहुंचा और टंगिया मारकर सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी माधव उसके कटे सिर को लेकर और टंगिया कंधे पर रख गांव में घूमना शुरू कर दिया।

युवक की हुई गिरफ्तारी

इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस को जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को छुरा से करीब 5 किमी पहले सेमरा गांव में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने और रात हो जाने के कारण पुलिस वहां के लिए अगले दिन मंगलवार को रवाना होगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

 

 

 

 


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 295
Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Tuesday, 13 July 2021 09:41

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

R.O.NO.13129/180 " A
R.O.NO.13207/17 " B

Latest Tweets


Notice: Undefined index: source in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 49
From

Notice: Undefined index: text in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 52

Notice: Undefined offset: 0 in /home/u902284244/domains/boltagaon.glovis.in/public_html/modules/mod_sp_tweet/tmpl/list.php on line 70
Follow on Twitter

MP info RSS Feed