Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल करने की कोशिश में 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 5 लो...

यह भी पढ़ें :-



नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है। 

दिल्ली पुलिस ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के स्टाफ से शिकायत मिली थी कि उन्हें पैसे के लिए फोन आए। इसके बाद नई दिल्ली जिले में एक एफईआर दर्ज की गई थी। घटना की जांच के बाद पुलिस ने रंगदारी के लिए कॉल करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पकड़े गए लोगों में से 4 आरोपी नोएडा से और 1 आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि किसानों की हत्या सोची-समझी साजिश थी। 

इस रिपोर्ट के आने के बाद एसआईटी की अपील पर जिले की अदालत ने आशीष मिश्रा समेत अन्य आरोपियों पर हत्या का मुकदमा चलाने का आदेश दे दिया था। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग तेज होने लगी है। विपक्ष लगातार केंद्र से अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है।

No comments