Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

चित्रकूट में अनुकंपा नियुक्ति के बदले रिश्वत लेने वाले CMO को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के चित्रकूट नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (सीएमओ) कृष्णपाल सिंह को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिर...

यह भी पढ़ें :-



भोपाल। मध्य प्रदेश के चित्रकूट नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (सीएमओ) कृष्णपाल सिंह को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सिंह ने एक मृत कर्मचारी के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति देने के बदले में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी और उसे रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बताया जाता है कि चित्रकूट नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी कृष्णपाल सिंह के पास अनिल तिवारी अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए गया था। नयागांव के रहने वाले अनिल तिवारी के पिता की कोरोना काल में कोविड संक्रमण से मौत हो गई थी। इसके बदले उसे अनुकंपा नियुक्ति मिलना थी। 

अनिल तिवारी के पिता टाइम कीपर थे और उसी पद पर उसकी अनुकंपा नियुक्ति का मामला नगर पंचायत में लंबित था। चित्रकूट के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी कृष्णपाल सिंह के रिश्वत के मामले में रीवा लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने शिकायत मिलने के बाद औपचारिक कार्रवाई की और फिर 15 अधीनस्थों की टीम बनाई। 

इसके बाद कृष्णपाल सिंह के सरकारी निवास पर ही रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए व्यूह रचना की। अनिल तिवारी को कृष्णपाल सिंह के यहां अकेले भेजा गया और जैसे उनके बीच एक लाख रूपए का लेनदेन हुआ, वैसे ही पूरी टीम ने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सिंह को दबोच लिया।

No comments