Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़ : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हैदराबाद से ​गिरफ्तार, 5 लाख का था इनाम

गरियाबंद/रायपुर।  7 महीने से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी युवक नाबालिग का अपहरण कर हैदराबाद ले गया था। व...

यह भी पढ़ें :-



गरियाबंद/रायपुर। 7 महीने से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी युवक नाबालिग का अपहरण कर हैदराबाद ले गया था। वहां उसने पीड़िता के साथ 6 महीने तक दुष्कर्म किया। लड़की जब वहां से किसी तरह भागकर वापस आई, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि पीड़िता ने आरोपी लोकेश्वर बंजारे के खिलाफ शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि 20 नवंबर को लोकेश्वर बंजारे उसका अपहरण कर उसे हैदराबाद ले गया था।

यहां आरोपी ने उसे 6 माह तक अपने कब्जे में रखा और इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फिर अचानक आरोपी उसे अकेला छोड़कर लापता हो गया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह भागकर वापस गरियाबंद पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी पर 5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी हैदराबाद में ही है। वह किसी कंपनी में काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और हैदराबाद से ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।

No comments