Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होकर घर लौट रही स्वास्थ्यकर्मी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

कोंडागांव/रायपुर।   गणतंत्र दिवस समारोह में कोरोना वॉरियर के तौर पर सम्मान पाने के बाद घर लौट रही स्वास्थ्यकर्मी को ओवरटेक करने के चक्कर में...

यह भी पढ़ें :-



कोंडागांव/रायपुर। गणतंत्र दिवस समारोह में कोरोना वॉरियर के तौर पर सम्मान पाने के बाद घर लौट रही स्वास्थ्यकर्मी को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला कोंडागांव का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पेमेश्वरी साहू गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रही थी। सड़क पर एक कार को ओवरटेक करते हुए पीछे से आ रही ट्रक ने पेमेश्वरी को कुचल दिया। इस दौरान पेमेश्वरी की स्कूटी दूर जाकर गिरी। पेमेश्वरी को ट्रक ने बुरी तरह रौंद दिया।

सड़क पर दूर तक खून के छींटे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद सड़क से स्वास्थ्यकर्मी के शव को हटाया गया। पेमेश्वरी की दो साल पहले ही केशकाल के टाटीरास में शादी हुई थी। पिछले साल स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर काम करने की वजह से दिल्ली में भी उसे सम्मानित किया गया था। खल्लारी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सीएचओ पेमेश्वरी साहू के सड़क हादसे में निधन पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुख व्यक्त किया। पेमेश्वरी कांकेर जिले के ग्राम परसोदा की रहने वाली थी।

No comments