Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

नए साल का जश्न मातम में बदला, बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के चेहरे में मारी गोली

कोरबा।   जिले में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। बीती रात दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। गोली महिला के चेहरे पर लगी है...

यह भी पढ़ें :-



कोरबा। जिले में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। बीती रात दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। गोली महिला के चेहरे पर लगी है। उसे गंभीर हालत में कोरबा के अस्पताल रेफर किया गया है। घटना दीपिका थाना क्षेत्र की है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिले में नाकाबंदी भी की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक बीती देर रात झाबर निवासी महिला सरोजनी बाई शुक्रवार रात घर में थी। उसका पति सनी बाहर गया हुआ था। इसी बीच रात करीब 11बजे 2 बदमाश उसके घर में घुस गए और सरोजनी पर फायर कर दिया। गोली महिला के चेहरे पर लगी। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकले।

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने 102 पर सूचना दी। घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसकी हालत गंभीर देख कोरबा रेफर कर दिया गया।

वही इस जघन्य गोलीकांड की सूचना लगते ही पुलिस ने जिले में आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है।
फिलहाल महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है और वह बेहोश है। पुलिस आरोपियों की तालश में जुटी है।

No comments