Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण के लिए आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश

रायपुर।   आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने साल के शुरुआत से ही प्रदेश के देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में शराब के निर्धारित दर से अधिक दर पर शरा...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने साल के शुरुआत से ही प्रदेश के देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में शराब के निर्धारित दर से अधिक दर पर शराब विक्रय को नियंत्रित करने, दूसरे राज्यों से अवैध रूप से छत्तीसगढ़ में शराब तस्करी करने वालों एवं शराब में मिलावट करने वालों के साथ कोचियों पर भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

सचिव सह आयुक्त आबकारी निरंजन दास ने बैठक में सभी जिला अधिकारियों को कहा कि अवैध शराब पर नियंत्रण स्थापित करते हुए स्थानीय स्तर पर कच्ची एवं जहरीती मंदिरा का निर्माण एवं विक्रय न हो इसके विरूद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाए। साथ ही आबकारी राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए। मदिरा के विक्रय एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिए जाने निर्देशित किया। अन्य प्रान्तों से छत्तीसगढ़ में होने वाली मदिरा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आबकारी जांच चौकियों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। होटल बार रेस्टोरेंट आदि पर शराब के संग्रहण एवं विक्रय पर विशेष ध्यान देते हुए नियंत्रण रखने के लिए संभाग एवं जिला स्तर पर टीम गठित कर निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं।

No comments