Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छग मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन में नवनियुक्त चार संचालकों ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल में अध्यक्ष एवं संचालक मंडल में कुल 04 संचालकों की नियुक्...

यह भी पढ़ें :-



रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल में अध्यक्ष एवं संचालक मंडल में कुल 04 संचालकों की नियुक्ति की गई जिसके परिपालन में 20 जनवरी को नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम एवं संचालक मंडल के संचालकों के रूप में डॉ. के.के. ध्रुव, विधायक एवं डॉ. विनय जायसवाल, विधायक के द्वारा पदभार ग्रहण करने की औपचारिकतायें की गयी। 

उल्लेखनीय है कि नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम सरगुजा जिलें के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से विधायक है इसी प्रकार डॉ. विनय जायसवाल मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से एवं डॉ.के.के.ध्रुव मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।

इसके पूर्व नव नियुक्त अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के संचालकों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर उपरोक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव जी एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से भी सौजन्य भेंट कर धन्यवाद् ज्ञापित किया गया।  

नव नियुक्त अध्यक्ष एवं संचालकों ने नवा रायपुर स्थित सीजीएमएससी के कार्यालय का भ्रमण किया गया जिसमें उनके आगमन पर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया एवं अधिकारियों ने निगम की गतिविधियों से अवगत कराया।

No comments