Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़: बाजार गया था किसान… SDM कार्यालय के पास मिला उसका शव… मौत का कारण स्पष्ट नहीं…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव सड़क किनारे SDM कार्यालय के पास मिला है। किसान गुरुवार को बाजार जाने के लिए घर से निकला ...

यह भी पढ़ें :-



छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव सड़क किनारे SDM कार्यालय के पास मिला है। किसान गुरुवार को बाजार जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। किसान की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, झनकपुर का रहने वाला किसान दिनेश मनहर (42) पुत्र रामप्रसाद 20 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे प्याज बेचने के लिए जवाली बाजार गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह लोगों ने खोंधर मोड़ पर सैलून के पास शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस यह भी पता करने का प्रयास कर रही है कि किसान दिनेश का शव वहां कैसे पहुंचा। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। किसान दिनेश मनहर की दो बेटियां हैं। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है।

No comments