Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ: पवार

  मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को उन्हें...

यह भी पढ़ें :-

 

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत ने उनके नेतृत्व में आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ और सर्वाधिक विकास दर हासिल की। मनमोहन सिंह आज 91 साल के हो गए। 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्रीमनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे। कांग्रेस नेता सिंह का जन्म 1932 में पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। पवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भारत उनके नेतृत्व में आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा और सर्वाधिक विकास दर हासिल की। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे।’’ मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का प्रमुख वास्तुकार होने का श्रेय दिया जाता है। पवार सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में कृषि मंत्री थे।

No comments