Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सपा कार्यालय से हटाई गई मुलायम सिंह यादव की मूर्ति, नगर पालिका के सख्त रुख के बाद एक्शन

 हरदोई । हरदोई में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में स्थापित की गई पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को हटा दिया गया है। नगर पालि...

यह भी पढ़ें :-

 हरदोई । हरदोई में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में स्थापित की गई पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को हटा दिया गया है। नगर पालिका परिषद की नोटिस के बाद मूर्ति को हटा दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने नगर पालिका परिसर के पास स्थित पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह की छह फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करवाई थी। बिना अनुमति के स्थापित की गई प्रतिमा का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने 23 सितंबर को जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर इसे पार्टी कार्यालय पर चस्पा कराते हुए 24 घंटे में प्रतिमा हटाने के लिए कहा था। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।  मूर्ति का अभी लोकार्पण भी नहीं हो सका था। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लेकिन सपा के जिला उपाध्यक्ष अलंकार सिंह ने कहा कि पार्टी के सदस्यों ने 10 लाख रुपये इकट्ठा कर प्रतिमा बनवाई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हम पर दबाव बनाकर इसे हटवा दिया। नोटिस जारी होने के बाद हमने 23 सितंबर को ही प्रतिमा हटा दी। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा आवंटित आठ दुकानों को मिलाकर सपा कार्यालय खोला गया है। सोलंकी ने नोटिस में कहा कि बिना अनुमति के वहां हॉल और कमरे का निर्माण किया गया। बिना अनुमति के प्रतिमा लगाने का उनको कोई अधिकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा को अब हटा दिया गया है। चबूतरों निर्माण के समय भी पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की थी। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के भी कहासुनी भी हुई थी। इसी बीच चबूतरे पर मुलायम सिंह यादव की आदम कद प्रतिमा स्थापित कर दी गई। बिना इजाजत मूर्ति स्थापना की भनक लगते ही नगर पालिका परिषद की ओर से सपा को नोटिस जारी की गई। इसके बाद सपा की ओर से खुद ही मूर्ति को हटा लिया गया।

No comments