Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

राजधानी में आज शाम होगा कवि सम्मेलन

   रायपुर। वीर बाल दिवस के अवसर पर 26 दिसंबर को कवि सम्मेलन ‘नवा सुरुज’ का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन और सामाजिक च...

यह भी पढ़ें :-

 

 रायपुर। वीर बाल दिवस के अवसर पर 26 दिसंबर को कवि सम्मेलन ‘नवा सुरुज’ का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन और सामाजिक चेतना मंच, शिवाशा फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में किया जा रहा है।  प्रेसवार्ता में आयोजकों ने जानकारी दी कि आयोजन में प्रसिद्ध कवि डा. कुमार विश्वास और पद्मश्री डा. सुरेंद्र दुबे कविता पाठ करेंगे। साथ ही सपना शर्मा, मनवीर मधुर, हास्य व्यंग्य कवि गोविंद राठी भी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। काव्य पाठ के माध्यम से कवि गुरु गोविंद सिंह के चार वीर बालकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अथिति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा करेंगे। आयोजन रात्रि 8 बजे से शुरू होगा। 

No comments