Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पांच नक्‍सलियों ने किया आत्‍मसमर्पण

  बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर विधायक के फालो वाहन में...

यह भी पढ़ें :-

 

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर विधायक के फालो वाहन में हमला करने समेत 32 बड़े वारदातों को अंजाम देने वाले पांच नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पायकु हेमला, गुड्डू ताती, सन्नू ताती, संतु पोटाम और सोनारू पोटाम ने बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पित किया है। आत्मसमर्पित नक्‍सलियों को शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25000-25000 रुपए नगद प्रोत्साहन राशि दी गई। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्‍सलियों ने नक्‍सली संगठन में उपेक्षा और भेदभावपूर्ण व्यवहार से त्रस्त होकर बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्‍सलियों में गंगालूर और भैरमगढ़ एरिया कमेटी के मिलिशिया कमांडर समेत डिप्टी कमांडर, मिलिशिया सदस्य और जीआरडी के सदस्य शामिल है। पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्‍सलियों के खिलाफ बीजापुर विधायक के फालो वाहन में हमला करने समेत 32 बड़े वारदातों में दर्ज हैं। नक्‍सलियों को आत्मसमर्पण करने पर शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25000-25000 रुपए नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है।

No comments