Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने ‘‘क्षमता निर्माण’’ पर कार्यशाला

  रायपुर, 21 जनवरी 2026 देश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने जनजातीय चिकित्सकों के लिए क्षमता निर्माण पर कार्...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर, 21 जनवरी 2026 देश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने जनजातीय चिकित्सकों के लिए क्षमता निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 16 और 17 जनवरी 2026 को कान्हा शांति वनम, हैदराबाद, तेलंगाना में संपन्न हुई। केन्द्रीय जनजाति कार्यमंत्री जुएल ओराम ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।  कार्यशाला में केंद्रीय राज्य जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके, विशेष रूप से उपस्थित थे। 

यह कार्यशाला मुख्य रूप से जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु जनजातीय उपचारकर्ताओं के लिए क्षमता निर्माण पर केन्द्रित था। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, के सहयोग से राज्य के विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों से 19 जनजातीय चिकित्सक शामिल हुए।

इस मौके पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अपर सचिव मनीष ठाकूर, वैज्ञानिक-डी, आईसीएमआर (मेडिकल) की डॉ. जया सिंह क्षत्री द्वारा संयुक्त रूप से आईसीएमआर-आरएमआरसीबीबी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। 





No comments