Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जनगणना-2027 कार्य हेतु तकनीकी सहायकों की नियुक्ति के लिए 23 फरवरी तक निविदा आमंत्रित

  गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 16 फरवरी 2026। कार्यालय कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा भारत की जनगणना-2027 के कार्यों के संचालन के लिए ...

यह भी पढ़ें :-

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 16 फरवरी 2026। कार्यालय कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा भारत की जनगणना-2027 के कार्यों के संचालन के लिए जिला एवं चार्ज स्तर पर तकनीकी सहायकों की संविदा नियुक्ति हेतु पंजीकृत फर्मों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।



जारी सूचना के अनुसार, जिला एवं चार्ज स्तर पर कुल 9 तकनीकी सहायकों तथा जिला स्तर पर एक बहु-कार्य कर्मचारी की नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। यह नियुक्ति जनवरी 2026 से जून 2027 तक, कुल 18 माह की अवधि के लिए होगी।

पंजीकृत फर्मों—जैसे प्लेसमेंट एजेंसी, लेबर सप्लायर, कॉन्ट्रेक्टर तथा रजिस्टर्ड गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ)—से बंद लिफाफे में दर निविदाएं 23 फरवरी तक आमंत्रित की गई हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त निविदाओं को उसी दिन निर्धारित समय पर खोला जाएगा।

निविदा की शर्तें, प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट
https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/
तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

इच्छुक और पात्र पंजीकृत फर्मों से समय सीमा के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।

No comments