Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अंबिकापुर: आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती, 2 मार्च तक करें आवेदन

  अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रि...

यह भी पढ़ें :-

 अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 2 मार्च तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।



यह भर्ती नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 22 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, तकिया रोड केदारपुर में की जानी है। पात्र अभ्यर्थियों की सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा आयुक्त नगर पालिका निगम अंबिकापुर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

इस पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) कार्यालय में कार्य दिवस के दौरान कार्यालयीन समय पर स्वयं जमा कर सकती हैं या पंजीकृत डाक के माध्यम से निर्धारित तिथि तक भेज सकती हैं।

नियुक्ति से संबंधित विस्तृत शर्तें, पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय तथा नगर पालिका निगम अंबिकापुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

No comments