Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रदेश भाजपा आईटी सेल की नई कार्यकारिणी घोषित, 28 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

  रायपुर। प्रदेश भाजपा के आईटी सेल की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने डिजिटल और सोशल मीडिया गतिविधियों को और अधिक सशक्...

यह भी पढ़ें :-

 रायपुर। प्रदेश भाजपा के आईटी सेल की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने डिजिटल और सोशल मीडिया गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 28 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई टीम में सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है।



पार्टी सूत्रों के अनुसार, आईटी सेल संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और विपक्ष के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने की रणनीति पर भी कार्य करेगा।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सह संयोजक:
संदीप उपारकर, अरुण साहू, संजय सोनी, प्रमोद सिंह, सौरभ कौतू और विक्की रवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यालय प्रभारी:
लोकेश पवार को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

सह कार्यालय प्रभारी:
शैलेश दीक्षित को सह कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संभाग प्रभारी:
पंकज आचार्य, भरत भंबवानी, पंकज श्रीवास्तव, सागर मयानी और आशीष पटेल को संभाग प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य:
राहुल डूकरे, उरदो ठाकुर, मिनी पांडेय, अमित डोए, भरत ठक्कर, प्रीतपाल सिंह छाबड़ा, एजाज अहमद, सौरभ मिश्रा, वर्षा दीवान, करण कश्यप, मनीष सिंह, गौरव सिन्हा, रोशन साहू और सूर्यप्रताप सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

डिजिटल मजबूती पर फोकस

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही भाजपा आईटी सेल ने संकेत दिया है कि आगामी समय में डिजिटल कैंपेन, सोशल मीडिया प्रबंधन और ऑनलाइन जनसंपर्क को और प्रभावी बनाया जाएगा। संगठन का लक्ष्य है कि सरकार की योजनाओं और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी तेजी से आम जनता तक पहुंचे।

पार्टी नेतृत्व ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन को डिजिटल क्षेत्र में नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।

No comments