Chhattisgarh ka Mausam: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प...
Chhattisgarh ka Mausam: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. राजनांदगांव में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा. रायपुर में 26 फरवरी को आसमान साफ रहने और तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. जानिए छत्तीसगढ़ के ताजा मौसम अपडेट और आने वाले दिनों का पूरा पूर्वानुमान.
Raipur ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम अब पूरी तरह करवट लेता नजर आ रहा है. ठंड लगभग विदा ले चुकी है और अब दिन में गर्मी का असर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी. हालांकि उसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.
फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई गई है. बीते 24 घंटों में सिर्फ एक-दो जगह हल्की बूंदाबांदी हुई, बाकी इलाकों में आसमान साफ रहा.
सबसे गर्म और सबसे ठंडा जिला
प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. बारिश के आंकड़ों की बात करें तो कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं हुई है.
सिस्टम बना, असर नहीं
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी तमिलनाडु से मध्य महाराष्ट्र तक एक निम्न दबाव रेखा बनी हुई है, जो आंतरिक कर्नाटक से होकर गुजर रही है. यह सिस्टम समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है. हालांकि फिलहाल इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है.
आज के लिए क्या है पूर्वानुमान?
आज प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है. किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. यानी फिलहाल बारिश या आंधी की आशंका नहीं है.
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में 26 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहने का अनुमान है. कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में अब गर्मी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है. आने वाले दिनों में दिन और ज्यादा गर्म हो सकते हैं, इसलिए अभी से सावधानी बरतना जरूरी है
.jpg)

No comments