Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

गणेश शंकर मिश्रा बने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, चीफ सेक्रेटरी समकक्ष मानी जाती है जिम्मेदारी

 साय सरकार ने रिटायर्ड IAS अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन के रिटायर होने के...

यह भी पढ़ें :-

 साय सरकार ने रिटायर्ड IAS अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन के रिटायर होने के बाद यह पद खाली था। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह नीति आयोग के पूर्णकालिक उपाध्यक्ष थे।



उनके राज्य निर्वाचन आयुक्त बनने के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन इस आयोग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रायपुर के रहने वाले गणेश शंकर मिश्रा बस्तर, राजनांदगांव सहित कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। वे मंत्रालय में कई विभागों के सचिव पद पर भी लंबे समय तक कार्यरत रहे। जनसंपर्क आयुक्त के साथ-साथ सचिव जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली।



मुख्य सचिव के समकक्ष माना जाता है पद


छत्तीसगढ़ गठन के बाद प्रभावशाली आईएफएस अधिकारी डीएन तिवारी योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे। बाद में योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया गया। रिटायर्ड मुख्य सचिव सुनील कुमार भी इस पद पर रह चुके हैं।


नीति आयोग का उपाध्यक्ष पद मुख्य सचिव के समकक्ष माना जाता है। कई राज्यों में परंपरागत रूप से रिटायर मुख्य सचिवों को इस जिम्मेदारी पर नियुक्त किया जाता रहा है। नीति आयोग का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि मुख्यमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं। राज्य की दीर्घकालिक विकास रणनीति और नीति निर्धारण में आयोग की अहम भूमिका रहती है।

No comments