Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रायपुर: राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

  रायपुर। आमजन को शासन-प्रशासन की गतिविधियों से जोड़ने की पहल के तहत राज्यपाल Ramen Deka के मार्गदर्शन में लोकभवन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित क...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। आमजन को शासन-प्रशासन की गतिविधियों से जोड़ने की पहल के तहत राज्यपाल Ramen Deka के मार्गदर्शन में लोकभवन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बेमेतरा जिले के गोद ग्राम टेमरी के जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों और ग्रामीणों ने आज लोकभवन का शैक्षणिक भ्रमण किया।

ग्राम के सरपंच शिवमूर्ति कोसले और विहान स्व-सहायता समूह की प्रमुख सुश्री गीता बंजारे के नेतृत्व में ग्रामीणों का दल रायपुर पहुंचा। लोकभवन परिसर में उन्हें विभिन्न इकाइयों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी तथा सचिवालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। साथ ही हरे-भरे उद्यानों और परिसर की व्यवस्थाओं से भी उन्हें परिचित कराया गया। परिसर में स्थापित ऐतिहासिक तोप का भी ग्रामीणों ने अवलोकन किया, जिसका उपयोग वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान किया गया था।

ग्रामीणों ने भ्रमण के बाद अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लोकभवन आकर उन्हें शासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला। उन्होंने इस पहल को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम टेमरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गोद लिया है। इस पहल का उद्देश्य ग्राम विकास को प्रोत्साहित करना और ग्रामीणों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं से सीधे तौर पर जोड़ना है।

No comments