Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रायपुर: पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री श्री साय

  रायपुर, 17 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका जलाशय में विकसि...

यह भी पढ़ें :-

 रायपुर, 17 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका जलाशय में विकसित पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया और नवनिर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया।



बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में शिकारा पर सवार होकर नौका विहार किया और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से सजा यह स्थल अब एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की।



27 लाख रुपये की लागत से बना ओपन थिएटर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगभग 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित 500 दर्शकों की क्षमता वाले ओपन थिएटर का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। यह ओपन थिएटर क्षेत्र में सांस्कृतिक आयोजनों का नया केंद्र बनेगा।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि झुमका जलाशय केवल कोरिया जिले की पहचान ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भैयालाल राजवाड़े, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

No comments