Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

रायपुर: सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री बोले — यही जनसेवा की प्रेरणा

  रायपुर, 17 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’...

यह भी पढ़ें :-

 रायपुर, 17 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या धाम की यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की।



मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का हालचाल जाना और उनके आध्यात्मिक अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना। श्रद्धालुओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर मिला। शासन द्वारा सम्मानजनक यात्रा व्यवस्था किए जाने से यह यात्रा उनके लिए सहज और अविस्मरणीय बन गई।

‘हमारे राम’ तैलचित्र भेंट कर जताया आभार

सुदूर गांवों से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि पहले अयोध्या तक पहुंचना उनके लिए कठिन था, लेकिन सरकार की पहल से यह संभव हो सका। उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘हमारे राम’ शीर्षक का तैलचित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।



जनसेवा ही सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं और प्रदेशवासियों को उनके दर्शन कराना शासन के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सुदूर अंचलों में रहने वाले लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही जनसेवा की वास्तविक संतुष्टि है और सरकार इसी भावना से कार्य कर रही है।

No comments