Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

"थोड़ी सी पी है, छोड़ दो: शराब पीकर पकड़े गए अधिकारी का विवादित बयान"

   रायपुर। राजधानी में रविवार की रात नशे में कार चला रहे आरोपित राजू मित्रा ने पुलिस कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा किया। खुद को प्रदेश पदा...

यह भी पढ़ें :-

  

रायपुर। राजधानी में रविवार की रात नशे में कार चला रहे आरोपित राजू मित्रा ने पुलिस कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा किया। खुद को प्रदेश पदाधिकारी बताते हुए पुलिसकर्मियों को अंजाम भुगतने की धमकी दी।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपित का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहता दिख रहा है कि मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, थोड़ा बहुत पिया हूं, छोटा मोटा चालान लेकर छोड़ देते। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपित की कार जब्त कर ली।
आरोपित की कई राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें प्रसारित

घटना के बाद इंटरनेट मीडिया पर आरोपित की कई राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें भी प्रसारित हो रही हैं। तेलीबांधा क्षेत्र में माल के सामने पुलिस की औचक जांच चल रही थी। रायपुर कमिश्नरेट के निर्देश पर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रहे थे।

चाबी मांगने पर किया विवाद और दी धमकी

कार चला रहे आरोपित राजू मित्रा को रोका गया, और जांच की गई तो शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी की चाबी मांगी तो आरोपित भड़क गया। उसने पुलिस से बहस करते हुए खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताया और कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।
हिंदू जागरण मंच दुर्ग का जिलाध्यक्ष बताया

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। खुद को संगठन का जिलाध्यक्ष बताया आरोपित ने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल में खुद को हिंदू जागरण मंच दुर्ग का जिलाध्यक्ष बताया है। साथ ही कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जो अब प्रसारित हो रही हैं।

No comments