बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सोशल मीडिया पर एक कथित धार्मिक पोस्ट को लेकर शुरू हुई आपसी अनबन ने देखते ही देखते गंभीर ...
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों के कुल 11 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है. पकड़े गए आरोपियों में सोहेल खान समूह के आठ सदस्य-मौला बक्स, शेख अजहरुद्दीन, मोहम्मद जाहिद, सलीक अहमद, शकीर, मोहम्मद लाइक, रेहान अली और मोहम्मद जुनैद शामिल हैं.
वहीं दूसरी तरफ ठाकुर राम सिंह गुट के राजू यादव, राकेश यादव और छात्रपाल साहू की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान और ठाकुर राम सिंह की इस पूरे विवाद में भूमिका की गहनता से पड़ताल कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर की गई एक टिप्पणी के बाद हुई थी, जिसने देखते ही देखते जमीनी तनातनी का रूप ले लिया. दोनों पक्षों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को मौके पर एकत्रित कर लिया, जिसके बाद बहस मारपीट और ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गई.
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस गश्त दल और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन भीड़ का आक्रोश बढ़ने के कारण स्थिति पर काबू पाने में समय लगा.
क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से धारा 163 लागू कर दी है और संवेदनशीलता वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है. फरार चल रहे बाकी संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
.jpg)

No comments