Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स देशों से महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया

 वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स देशों से महिला उद्यमियों और महिलाओं के नेतृत्व वाले कारोबार को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में आगे...

यह भी पढ़ें :-

 वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स देशों से महिला उद्यमियों और महिलाओं के नेतृत्व वाले कारोबार को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया है। नई दिल्ली में कल ब्रिक्स डब्ल्यूबीए महिला नेतृत्व वाले विकास सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने महिलाओं के लिए ऋण और बाजार तक आसान पहुंच तथा कारोबार के लिए स्पष्ट और स्थिर नियमों की आवश्यकता पर बल दिया।



उन्होंने कहा कि भारत वित्तीय समावेशन, शिक्षा, कौशल विकास और बेहतर जीवन स्तर के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान दे रहा है, ताकि वे देश के आर्थिक विकास में बड़ी भूमिका निभा सकें। श्री गोयल ने बताया कि भारत में करीब 30 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते हैं। अपना काम शुरू करने वाली महिलाओं को बिना किसी जमानत के ऋण भी दिया जा रहा है।


उन्‍होंने कहा कि ‘लखपति दीदी’ पहल के अंतर्गत करीब 10 करोड़ ग्रामीण महिलाएं 90 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और देश की आर्थिक प्रगति में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। श्री गोयल ने सरकारों से महिला स्वामित्व वाले उद्यमों की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों, सम्मेलनों, सेमिनारों, प्रदर्शनियों और कारोबारी मंचों में अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया।


ब्रिक्स देशों के बीच संवाद और सहयोग से सदस्य देशों, साझेदार देशों और पूरी दुनिया के लिए अधिक समृद्ध भविष्य का रास्ता तैयार होगा। श्री गोयल ने बताया कि भारत ने 2047 तक अपनी अर्थव्यवस्था को मौजूदा 4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ाकर 30 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा है।

No comments