Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जांजगीर-चांपा: घूसखोर प्रिंसिपल और क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

  जांजगीर । संवाददाता: जांजगीर-चांपा जिले के किरारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्...

यह भी पढ़ें :-

 


जांजगीर । संवाददाता: जांजगीर-चांपा जिले के किरारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्कूल की महिला प्राचार्य और सहायक ग्रेड-3 क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. 

स्‍थानीयसमाचार


प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल के ही एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी का प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद 2025 में नियमितीकरण हुआ था. इस कर्मचारी का वर्ष 2022 से जून 2026 तक का लगभग 80,000 रुपये का वेतन वृद्धि एरियर बकाया था. 


इस एरियर राशि को स्वीकृत करने और बिल पास करने के बदले स्कूल की प्राचार्य ने पीड़ित कर्मचारी से 20,000 रुपये की घूस मांगी थी. बाद में पीड़ित की गुजारिश पर मामला 10,000 रुपये में तय हुआ.


पीड़ित कर्मचारी रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने इसकी शिकायत बिलासपुर स्थित एसीबी कार्यालय में दर्ज करा दी. शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से स्कूल परिसर में जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी प्राचार्य और क्लर्क ने पीड़ित से 10,000 रुपये की नकद राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा.


एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

No comments