Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा को भावभीनी विदाई

  बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य एवं भावभीनी विदाई...

यह भी पढ़ें :-

 


बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अपने कार्यकाल के दौरान न्याय प्रणाली को मजबूत करने, न्यायिक बुनियादी ढांचे के विकास और मामलों के त्वरित निस्तारण में ऐतिहासिक योगदान देने वाले मुख्य न्यायाधीश ने अपने विदाई भाषण में सभी न्यायाधीशों, रजिस्ट्री अधिकारियों, अधिवक्ताओं और राज्य  सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.




समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कहा कि अदालत केवल ईंट और कंक्रीट का ढांचा नहीं है, बल्कि यह आम नागरिकों की उम्मीदों और  कानून के शासन में उनके विश्वास का केंद्र है.  स्थानीयखबरें पढ़ें





उन्होंने कहा, "हमारा पद अस्थायी है, लेकिन संस्थाएं हमेशा बनी रहती हैं. हमारी अंतिम जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि हम संस्था को पहले से अधिक मजबूत और सक्षम बनाकर जाएं." उन्होंने इस बात पर बल दिया कि संस्थान केवल भौतिक इमारतों से नहीं, बल्कि निष्पक्षता, विश्वास और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता जैसे मूल्यों से जीवंत रहते हैं. सरकारीयोजनाएं खोजें




विदाई समारोह में न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल और महाधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश के न्यायिक योगदान और प्रशासनिक नेतृत्व की जमकर सराहना की. 





महाधिवक्ता ने जानकारी दी कि न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में 29 मार्च 2023 को पदभार ग्रहण किया था. अपने कार्यकाल (29 मार्च 2023 से 1 सितंबर 2026) के दौरान उन्होंने कुल 50,228 मामलों का निपटारा किया, जिसमें 32,600 मामले एकल पीठ और 17,628 मामले खंडपीठ में निपटाए गए. इसके अलावा उन्होंने 369 से अधिक रिपोर्टेड (AFR) फैसले देकर संवैधानिक, आपराधिक और सेवा कानून के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. कानूनीसलाह लें




इस अवसर पर उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारियों, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बार एसोसिएशन के सदस्यों और संपूर्ण न्यायिक बिरादरी ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की.

No comments