Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

दुर्ग: कोसनाला टोल प्लाजा के पास वाहन की टक्कर से रेलवे कर्मी की मौत

  दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़े कोसनाला टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना मे...

यह भी पढ़ें :-

 


दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़े कोसनाला टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 56 वर्षीय रेलवे कर्मचारी रविशंकर भारती की जान चली गई. हादसे के वक्त वे अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी.  


इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. डॉक्टरों द्वारा रविशंकर को मृत घोषित किए जाने के बाद उनके शव को चीरघर (पोस्टमॉर्टम) भेज दिया गया है. 

पुलिस फिलहाल दुर्घटना स्थल और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारकर भागने वाले वाहन और उसकी दिशा का सुराग लगाया जा सके. साथ ही, प्रत्यक्षदर्शियों व राहगीरों से भी पूछताछ की जा रही है.


गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस बंद पड़े टोल प्लाजा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं. पूर्व में भी इस खतरनाक पॉइंट पर भारी वाहन की चपेट में आने से एक युवक अपनी जान गंवा चुका है.  


इस नए हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

No comments