Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छत्तीसगढ़: ओडिशा से यूपी जा रही 1.19 करोड़ की नशे की खेप बरामद

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और एएनटीएफ को बड़ी सफलता हासिल हुई ...

यह भी पढ़ें :-


अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और एएनटीएफ को बड़ी सफलता हासिल हुई है. राज्य के दो अलग-अलग जिलों में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के दौरान कुल 341 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है. तस्कर ओडिशा से गांजे की यह बड़ी खेप उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे. 


इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश उस समय हुआ जब सूरजपुर जिले में एक दुर्घटना के बाद तस्करों की संदिग्ध गतिविधियों ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा.

सूरजपुर जिले के अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे स्थित घाट पेंडारी में प्लास्टिक दाना ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद चालक ने क्रेन की मदद से वाहन को सीधा कराया और बिखरी हुई बोरियों को समेटने लगा. इसी दौरान उसने कुछ विशेष बोरियों को छिपाने की कोशिश की, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को संदेह हो गया. 

सूचना मिलने पर चंदौरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब तलाशी ली, तो तिरपाल के नीचे छिपाई गई 9 बोरियों से लगभग 238.290 किलो गांजा बरामद हुआ. बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी ट्रक चालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.


दूसरी तरफ, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग अभियानों में 103 किलो से अधिक गांजा पकड़ा. भटगांव क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस को देखकर एक ऑल्टो कार का चालक वाहन छोड़कर भाग गया, जबकि पीछे से आ रही एक अन्य कार स्टॉपर को तोड़ती हुई निकल गई. 


पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ा, जिसके पीछे 'एडवोकेट हाईकोर्ट' लिखा हुआ था. दोनों वाहनों की जांच में 63.350 किलो गांजा मिला. इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश निवासी सुनील बेलदार, अरविंद कुमार ठाकुर, सुरेंद्र यादव, सागर सिंह और मेहताब अहमद के अलावा एक नाबालिग को पकड़ा गया है.


इसी जिले के बेलादुला चौकी क्षेत्र में तेंदूदरहा के पास एक आयशर वाहन को रोककर जब जांच की गई, तो लोहे की अलमारी के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाकर रखे गए 35 पैकेट बरामद हुए. इसमें से 39.76 किलो गांजा मिला, जो बलांगीर (ओडिशा) से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था. 


इस मामले में जौनपुर निवासी अनुज कुमार गौतम और टिंकू वर्मा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहनों, मोबाइल फोन और अन्य सामान समेत लाखों की संपत्ति जब्त की है. सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

No comments