Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

22 अक्टूबर से JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' के सभी मुकाबले

  रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की पहली आधिकारिक 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का आगाज आगामी 22 अक्टूबर से होने जा रहा है. हॉकी इंडिया से मा...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की पहली आधिकारिक 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का आगाज आगामी 22 अक्टूबर से होने जा रहा है. हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त यह देश की पहली राज्यस्तरीय हॉकी लीग है, जिसके सभी 18 मैचों का सीधा प्रसारण आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर 'JioHotstar' पर किया जाएगा. खेल प्रेमी हर दिन शाम 5:30 बजे से इन मुकाबलों का आनंद हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ स्टेडियम में भी ले सकेंगे.

22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में राज्य के छह अलग-अलग शहरों की फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं. लीग फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस आयोजन की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि खिताबी मुकाबला 1 नवंबर 2026 को खेला जाएगा. 

टूर्नामेंट के पहले दिन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा महिला हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन किया जाएगा.

इस लीग की सबसे बड़ी खासियत इसमें हिस्सा ले रहे देश के शीर्ष हॉकी सितारे हैं. ओलंपिक खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह कांगुजम जैसी दिग्गज हस्तियां विभिन्न टीमों के marquee खिलाड़ियों के रूप में मैदान में उतरेंगी.

खेल एवं युवा कल्याण निदेशक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य राज्य की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मंच प्रदान करना है. "चलो रे संगी, हॉकी खेलबो" के प्रादेशिक संदेश के साथ आयोजित हो रही यह लीग न केवल छत्तीसगढ़ की खेल पहचान को मजबूत करेगी, बल्कि देश में राष्ट्रीय खेल हॉकी के विकास को भी एक नई दिशा देगी.

No comments