Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

शोएब ढेबर पर 5 हजार का इनाम, मुखबिरी के शक में दो सिपाही लाइन अटैच

  रायपुर । संवाददाता: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का सहारा लेकर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगद...

यह भी पढ़ें :-

 


रायपुर । संवाददाता: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का सहारा लेकर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगने के चर्चित मामले में पुलिस ने फरार आरोपी शोएब ढेबर पर 5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है. मध्य क्षेत्र रायपुर के पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के अंतर्गत यह आदेश जारी किया. 


विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी कराने या उसके ठिकाने की सटीक और प्रामाणिक जानकारी देने वाले व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाएगा.


मामले की जांच के दौरान पुलिसिया रणनीतियों और विभागीय गोपनीय जानकारियों को आरोपी तक पहुंचाने के गंभीर आरोप भी सामने आए हैं. इसी आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में पदस्थ दो सिपाहियों, शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है. 


हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन विभागीय स्तर पर इस सूचना लीक प्रकरण की गहनता से पड़ताल जारी है.


धमकी भरे फोन कॉल की जांच के दौरान शोएब ढेबर का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा था. 


केस दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीमों ने उसे दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन विभागीय हलचलों की भनक पहले ही लग जाने के कारण वह बार-बार चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. फिलहाल उच्चाधिकारी आरोपी की हर गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उसके छिपने के ठिकानों की निगरानी की जा रही है.

No comments