Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

लाल कृष्ण आडवाणी की सेहत में सुधार, दिल्ली के अपोलो अस्पताल से मिली छुट्टी

  नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद सोमवार क...

यह भी पढ़ें :-

 


नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद सोमवार को दिल्ली के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण और सांस से जुड़ी जटिलताओं के कारण 16 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

अस्पताल में वह न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में इलाज करा रहे थे.

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य मानकों में निरंतर सुधार देखा गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेजने का फैसला लिया.    

उल्लेखनीय है कि लाल कृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक रहे हैं. उन्होंने कई मौकों पर भाजपा अध्यक्ष की कमान संभाली और 2002 से 2004 तक देश के उपप्रधानमंत्री रहे. भारतीय जनता पार्टी को देश की एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करने में उनकी मुख्य और ऐतिहासिक भूमिका मानी जाती है.

No comments