रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 57 वर्षीय कारोबारी अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उ...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 57 वर्षीय कारोबारी अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।
ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज अश्वनीनगर स्थित सोनकर बाड़ी के ओपन कोर्ट में दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे। खेल शुरू हुए कुछ ही मिनट हुए थे कि दूसरे शॉट के दौरान शटल उठाने के लिए झुकते समय वे अचानक जमीन पर गिर पड़े।
अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित
मौजूद साथियों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की। पानी के छींटे मारे गए और तौलिये से हवा दी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्हें तत्काल रायपुरा स्थित जगन्नाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में अमृत बजाज सामान्य रूप से खेलते दिखाई देते हैं। पहला शॉट खेलने के बाद जैसे ही वे दूसरे शॉट के लिए झुकते हैं, अचानक गिर पड़ते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रारंभिक तौर पर इसे कार्डियक अरेस्ट का मामला बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की आगे जांच कर रहे हैं।
.jpg)
No comments