Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बांग्लादेशी बताकर हिरासत में लिए गए पश्चिम बंगाल के 19 मजदूर रिहा

  बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में हिरासत में लिए गए पश्चिम बंगाल के 19 प्रवासी...

यह भी पढ़ें :-

 


बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में हिरासत में लिए गए पश्चिम बंगाल के 19 प्रवासी मजदूरों को स्थानीय दीवानी अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को रिहा कर दिया गया. ये मजदूर मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज और साहाबाद इलाके के निवासी हैं, जो रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ आए थे और बिलासपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर सामान बेचने का काम करते हैं.


मामले के अनुसार, 4 सितंबर को सिरगिट्टी पुलिस थाना क्षेत्र के चुंचियापारा-गणेश नगर स्थित उनके आवास से कम से कम 23 मजदूरों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. 


पुलिस का कहना था कि इन लोगों को दस्तावेज सत्यापन के लिए कई बार थाने बुलाया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए. वहीं, परिजनों का आरोप था कि मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे सभी आवश्यक भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें देर रात अवैध रूप से हिरासत में लिया.


हिरासत के बाद उन्हें पहले बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय और फिर वहां से रायपुर स्थित अवैध प्रवासियों के होल्डिंग सेंटर भेज दिया गया था. 

अदालत के हस्तक्षेप के बाद 23 में से 19 मजदूरों को रिहा कर दिया गया है. 

No comments